YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

फीफा विश्वकप फुटबॉल 2022 का लोगो जारी

फीफा विश्वकप फुटबॉल 2022 का लोगो जारी

 फीफा विश्वकप फुटबॉल 2022 का आधिकारिक लोगो जारी किया है। इस विश्व कप के आयोजक  कतर ने इस लोगो को लांच किया। इस लोगो में अरब संस्कृति की संस्कृति और समृद्धि को दिखाया गया है।
अरब में पहली बार आयोजित किए जाने वाले विश्वकप के पीछे छिपी भावना को भी लोगो में दिखाया गया है। 2022 में कतर में होने वाले विश्व कप में कुल 32 टीमें ही हिस्सा लेंगी। फुटबॉल के महाकुंभ को लेकर अरब देश कतर में बहुत उत्साह है।
इस विश्व कप में मेहमान के तौर पर  1983 और 2011 में क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के क्रिकेटरों को भी आमंत्रण दिया गया है। भारत में क्रिकेट को सबसे बड़ा खेल मानते हुए 'फीफा फुटबॉल विश्व कप कतर 2022' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नासीर अल खतेर ने क्रिकेटरों को भी न्यौता दिया है। 

Related Posts