YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स रीजनल

गांगुली का सीएबी अध्यक्ष बनना तय

गांगुली का सीएबी अध्यक्ष बनना तय

गांगुली का सीएबी अध्यक्ष बनना तय 
कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष बनना तय  हैं हालांकि वह इस पद पर अगले साल जुलाई तक ही रहेंगे। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। गांगुली के सामने पांच सदस्यीय पैनल के खिलाफ कोई चुनौती देने के लिए नहीं है।
बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) के निर्देश के मुताबिक 28 सितंबर को सीएबी अपनी 85वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के आयोजन के साथ चुनाव कराएगा। सीएबी के अध्यक्ष के तौर पर यह गांगुली का दूसरा कार्यकाल होगा। वह 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद कैब के अध्यक्ष बने थे जबकि 2014 में वह संयुक्त सचिव नियुक्त हुए थे। पदाधिकारी के तौर पर उनका छह साल का कार्यकाल जुलाई 2020 में खत्म हो जाएगा। इसके बाद उनकी अनिवार्य कूलिंग ऑफ पीरियड (प्रतीक्षा अवधि) शुरू हो जाएगी। कुछ दिन पहले प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अपने चुनाव निर्देशों में कहा था कि दो कार्यकाल के बीच बाहर रहने के लिए तय अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) के लिए कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में बिताए गए कार्यकाल को भी शामिल किया जाएगा।
सीएबी समिति- अध्यक्ष : सौरभ गांगुली, उपाध्यक्ष : नरेश ओझा, सचिव : अभिषेक डालमिया, संयुक्त सचिव : देवव्रत दास, कोषाध्यक्ष : देबाशीष गांगुली।
 

Related Posts