YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स रीजनल

आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद टेनिस कोर्ट में पसीना बहा रहे धोनी

आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद टेनिस कोर्ट में पसीना बहा रहे धोनी

आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद टेनिस कोर्ट में पसीना बहा रहे धोनी 
रांची । रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आर्मी ट्रेनिंग समाप्त करने के बाद इन दिनों अपने गृहशहर रांची में हैं। भले ही धोनी इन दिनों क्रिकेट फील्ड से बाहर हैं, लेकिन खुद को फिट रखने के लिए लॉन टेनिस कोर्ट में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने टेनिस कोर्ट में हाथ आजमाया, फिर जिम में जमकर पसीना बहाया। धोनी अपने घर से कावासाकी निन्जा बाइक चलाकर टेनिस कोर्ट पहुंचे। उनकी इस बाइक की कीमत लगभग 39 लाख है। धोनी ने जेएससीए स्टेडियम में जाकर लॉन टेनिस खेला। एक घंटा से ज्यादा समय तक जिम में पसीना बहाया। टेनिस खेलने के बाद धोनी ने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। जैसे ही धोनी अपने घर पहुंचे, दरवाजे पर पहले से ही कुछ नन्हें फैन्स मौजूद थे, जिनके साथ धोनी ने तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान उनसे सेल्फी लेने के लिए होड़ सी लगी थी। खेल के साथ धोनी को गाड़ियों का भी बहुत शौक है। माही के गैराज में महंगी-महंगी गाड़ियों का संग्रह है। हमर, ऑडी, रेंज रोवर, मर्सिडीज, जीप सहित कई एसयूवी माही के गैराज की शोभा बढ़ाते हैं। वहीं, धोनी के गैराज में मोटरसाइकिल भी काफी हैं। धोनी जब रांची पहुंचते हैं,तब अपनी अलग-अलग गाड़ियों में सवार हो कर रांची की सड़कों पर दिखाई देते हैं। इसबार धोनी रांची आए थे तो अपनी नई जीप चेरोकी कार को ड्राइव कर खुद अपने घर गए। 

Related Posts