YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

हाईप्रोफाईल हनीट्रैप कांड के बीच राजधानी मे पकडाई रेप के मामले मे फंसाने की धमकी देकर लाखो की रकम वसुलने वाली गैंग

हाईप्रोफाईल हनीट्रैप कांड के बीच राजधानी मे पकडाई रेप के मामले मे फंसाने की धमकी देकर लाखो की रकम वसुलने वाली गैंग

हाईप्रोफाईल हनीट्रैप कांड के बीच राजधानी मे पकडाई रेप के मामले मे फंसाने की धमकी देकर लाखो की रकम वसुलने वाली गैंग
पहले सोशल साईटस के जरिये लोगो से पैसै लेकर बनाती थी संबध, बलात्कार के केस में फंसाकर राजीनामा के नाम पर एंठती थी लाखों की रकम,
पुलिस ने दो महिलाओ सहित चार आरोपियो को किया गिरफ्तार
व्यापारी ने दर्ज कराई एफआईआर, लड़कियों और दलालों ने मांगे थे पांच लाख, राजधानी सहित देश के कई शहरो मे कर चूकी है वारदात
रकम नहीं देने पर एक को फंसा चुकी हैं झूठे रेप केस में, करीब एक दर्जन लोगो के साथ ब्लैकमेलिंग की बात आई सामने
राजधानी पुलिस की भुमिका भी संदिंग्ध, चार पुलिस कर्मी जांच के दायरे मे, जल्द गिरेगी गाज
भोपाल(ईएमएस)। प्रदेशभर को हिला देने वाले हाईप्रोफाईल हनीट्रैप कांड को लेकर जहॉ राजनीती से लेकर पुलिस मुख्यालय तक मे हडकंप मचा हुआ है, इसी बीच राजधानी में पुलिस ने एक ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो लोगो से पहले पैसै लेकर संबध बनाती थी, ओर बाद मे उन्हे बलात्कार के मामले मे फंसाने की धमकी देकर लाखो की रकम ऐंठ लेती थी। आरोपी लड़कियां लोगों को सोशल साइट्स और एक एप के जरिये फांसती थीं। जिसके बाद में उनसे संबंध बनाए जाते थे। बाद में लाखों रूपए की अड़ी डाली जाती थी। रकम नहीं मिलने पर बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर लड़कों को जेल भिजवा दिया जाता था। अब यह महिला गैंग निशातपुरा के एक इलेक्ट्रिक व्यापारी से रेप के केस में राजीनामा करने के लिए पांच लाख रूपए की मांग कर रही थीं। जिसके बाद में फरियादी ने आरोपी महिला गैंग के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी शैलैन्द्र सिंह चौहान ने पूरे मामले का कंट्रौलरुम मे खुलासा करते हुए बताया की 45 वर्षीय मनीष चहलरमानी की करोंद चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान है। उसने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया की करीब आरोपियो मे शामिल नीपा धोटे, रिवाना बेग, रुपनारायण गिरि, दीपांकर मण्डल उर्फ बाबू ये सभी लगभग एक साल पहले उसकी मोबाईल शाँप आए और फिर नीपा ने एक मोबाईल खरीदकर फाईनेंस कराया था। ये सभी उसके साथ ही उसके भाई की दुकान पर इलेक्ट्रानिक सामान लेने आते रहते थे, जिस कारण वो इन लोगो को पहचानने लगा था।  लगभग 8 माह पहले नीपा, रुपनारायण गिरी, दीपांकर मण्डल उर्फ बाबू ने उससे 5 लाख रुपये उधार माँगे थे, फरियादी द्वारा रुपया उधार देने से मना करने पर नीपा धोटे व रिजवाना ने उसे धमकी दी थी, यदि उसने रुपये उधार नही दिये तो वो उसे और उसके भाई सनी को बलात्कार के झूठे मामले मे फसाकर जेल भिजवा देंगे। इसके बाद आरोपी महिला ने उसपर शादी का झांसा देकर ज्यादती करने का आरोप लगाया था। प्राथमिक शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर व्यापारी को जेल भेज दिया था। जेल में 25 दिन तक गुजारने के बाद व्यापारी ने पुलिस को आवेदन दिया था। फरियादी ने यह भी बताया की झूठे केस से बचने के लिए उसे 80 हजार रुपए की रकम महिला के खाते में ट्रांसफर भी कर दी थी। इसके बावजूद भी वह पैसों की मांग कर रहे थे। कोर्ट में समझौता करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ओर वसूल चुके थे। इसके बावजूद भी वह लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। अधिकारियो ने आगे बताय की महिला का अक्सर व्यापारी की दुकान पर आना जाना था। इस दौरान उसकी व्यापारी से अच्छी पहचान हो गई थी। उसका का फायदा उठाकर वह व्यापारी को अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर रही थी। महिला नीपा घोटे के साथ रिजवाना बैग थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने जाती थी। जबकि रूपनारायण गिरी और दीपांकर मंडल उर्फ बाबू आरोपी पक्ष से केस के नाम पर वसूली किया करते थे। रूपनारायण और दीपांकर अवधपुरी थाना के निगरानी बदमाश है। इस गैंग ने अयोध्या नगर में एक व्यक्ति का अपना शिकार बनाकर उससे वसूली की थी। बाद में कोर्ट में अपने बयानों से पलट गई थी। इसके एवज में गैंग ने मोटी रकम वसूल की थी। जांच में सामने आया कि महिला नीपा बैतूल की रहने वाली है, और उसकी दो शादी हो चुकी हैं।  आरोपी महिलाएं एक एप और सोशल साइट्स के माध्यम से लोगों को फांसने का काम करती थीं। उनसे पूर्व में की अन्य ब्लैकमेलिंग की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार बलात्कार का केस लगाने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाला शातिर गिरोह एक दर्जन के लगभग वारतातो को अंजाम देकर लाखो की वसूली कर चुका है। आरोपी महिलाये पैशे से सैक्स वर्कर है, जो  सोशल मीडीया पर अपना नाम बदलकर ग्राहक तलाश करती थीं। अफसरो  ने बताया की गैंग ने भोपाल के साथ ही मुंबई, दिल्ली, गोवा, लोनावाला की 5 स्टार होटल्स में भी जिस्मफरोशी के लिये जाती रहती थी। इसके साथ ही आरोपी महिलाये राजधानी के आलीशान होटलो ओर मसाज पार्लर में भी जाती थीं। अधिकारियो ने आगे बताया की छानबीन मे सामने आया की आरोपी महिलाओ मे शामिल नीपा धोते व इसकी साथी रिजवाना वेबसाईट के जरिये लोगो से सम्पर्क कर मंहगे होटलों में जाकर जिस्मफरोसी का काम करती ओर इसके बदले मे वो 15-20 हजार रुपये वसूलती थी। आरोपी दीपांकर मण्डल के नीपा से करीब बीते दस सालो से संबंध है। वही आरोपी महिला नीपा धोटे अपना नाम प्रिया विश्वास, नुपुर विश्वास, मिष्टी विश्वास, रुही नाम बदलकर उपयोग करती थी है। इसी तरह आरोपी महिला रिजवाना अपना नाम आबी, रिया, रिजवाना नामों का उपयोग करती थी। अफसरो ने आगे बताया की साल 2013 मे नीपा थाना पिपलानी मे देह व्यापार के मामले मे गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है। पुरे मामले मे आरोपी दीपांकर ग्राहकों को ढूढ़कर नीपा व इसकी साथी रिजवाना के साथ जिस्म फरोशी कराता था, इसके एवज मे नगद रकम लेकिर कुछ समय बाद उन्ही ग्राहकों को नीपा के द्वारा पुलिस से शिकायत कराने का डर दिखाकर तीन से चार लाख रुपये तक की रकम वसूलते थे। वही आरोपी दीपांकर के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, अड़ीबाजी के करीबन 16 मामले राजधानी के अलग अलग थानों मे दर्ज है। दोनो आरोपी महिलाऐ हवाई सफर कर मुम्बई, दिल्ली, गोवा, लोनावाला व अन्य बड़े शहरों मे जाकर मंहगे फाईव स्टार होटलों मे रुककर जिस्म फरोशी करती थी। इसके अलावा दोनो महिला आरोपी भोपाल के नामी होटलों मे भी वेबसाईट के जरिये सम्पर्क कर ग्राहको के पास जाती रहती थी। इसके साथ ही वो दोनो राजधानी के कई मसाज पार्लरों पर भी जाकर देहव्यापार करती थी। पुलिस अधिकारियो ने आगे बताया की गैंग मे शामिल रुपनारायण गिरि थाना पिपलानी का नामी गुण्डा है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी, मारपीट के करीब डेढ़ दर्जन मामले भोपाल के थानों मे दर्ज है, यह नीपा के साथ पिछले आइ सालो से जुड़ा है, ओर नीपा द्वारा जिस्म फरोशी की रकम अड़ीबाजी कर वसूलता था। इसके साथ ही वो ग्राहकों से मुंहमांगी रकम न मिलने पर नीपा से थानो मे एफआईआर दर्ज करवाने जाता ओर बाद मे राजीनामा के नाम से बड़ी रकम वसूलता था। चारो आरोपी राजधानी के अलग अलग थाना इलाको के रहने वाले है, पुलिस पुरे मामले मे आरोपियो को रिमांड पर लेकर आगे की पुछताछ कर रही है। सुत्रो के अनुसार यह बात भी सामने आई है की बीते समय मे इस गैंग के खिलाफ राजधानी के अयोध्या थाने मे एक फरियादी ने शिकायत की थी, लेकिन उस समय पुलिस कर्मियो ने लाखो की रकम लेकर मामले को दबा दिया था। अब इसके उजागर होने पर पुलिस की उस करतूत की भी जांच की जा रही है, अंदरुनी सुत्रो का दावा है की इस गोलमाल मे तत्कालीन टीआई सहित तीन पुलिसकर्मियो की भुमिका संदिग्ध है, जिनपर जल्द ही गाज गिरना तय माना जा रहा है।
 

Related Posts