YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड रीजनल

इमरान खोलेंगे अंग्रेजी टीवी चैनल

इमरान खोलेंगे अंग्रेजी टीवी चैनल

इमरान खोलेंगे अंग्रेजी टीवी चैनल
लाहौर। जम्मू-कश्मीर के मसले पर दुनियाभर में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब एक नई शुरुआत की है। इमरान खान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान, तुर्की और मलेशिया तीनों मिलकर एक अंग्रेजी चैनल की शुरुआत करेंगे, जिसके जरिए दुनिया में फैले 'इस्लामोफोबियाÓ के द्वारा उठ रही चुनौतियों का सामना किया जाएगा। साथ ही दुनिया को इस्लाम का पाठ पढ़ाया जाएगा। अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी पीएम ने बुधवार को दो ट्वीट किए और इस बात की जानकारी दी। इमरान खान ने लिखा कि उन्होंने आज तुर्की के राष्ट्रपति और मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इमरान खान ने कहा कि इसके जरिए मुसलमानों के नाम पर जो गलतफहमियां फैलाई गई हैं उन्हें सुधारा जाएगा, ईशनिंदा के मुद्दे से निपटा जाएगा। इस चैनल पर इस्लाम का इतिहास समझाया जाएगा और लोगों को इसके बारे में बताया जाएगा। अब मुसलमानों को मीडिया में एक सही स्पेस दिया जाएगा।

Related Posts