YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

एक नवंबर से रेडी टू इट बनाने का काम सखी मंडल के जिम्मे-रघुवर दास कोल्हान प्रमंडल से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत

एक नवंबर से रेडी टू इट बनाने का काम सखी मंडल के जिम्मे-रघुवर दास कोल्हान प्रमंडल से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत

एक नवंबर से रेडी टू इट बनाने का काम सखी मंडल के जिम्मे-रघुवर दास
कोल्हान प्रमंडल से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत  
जमशेदपुर, । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संतालपरगना प्रमंडल के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से की। 
बहरागोड़ा के सुभाष पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एक नवंबर से रेडी टू इट बनाने का काम सखी मंडल की महिलाएं करेंगी, इससे हर वर्ष करीब 500 करोड़ राज्य से बाहर जाने से बचेगा। रेडी टू इट बनाने के लिए 12 लाख रुपये की लागत से हर प्रखंड में प्लांट स्थापित होगा और सखी मंडल की सदस्य रेडी टू इट को 40हजार महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचायेंगी, इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने में 100 किसानों का दल फिर इजरायल जाएगा, इसमें 50 महिलाएं शामिल होगी। कृषि कार्य का प्रशिक्षण लेकर किसान 2022 तक अपनी आय को दोगुना कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 2.17लाख सखी मंडल की महिलाएं 80 लाख बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस भी बनवाएंगी।  उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से धालभूमगढ़ का एयरपोर्ट विस्तारीकरण का काम भी शुरू होगा, इससे पहले बहरागोड़ा क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। 
रघवुर दास ने कहा कि सात दशक से इस देश में और राज्य में कांग्रेस तथा झामुमो का शासन रहा, इस दौरान कई घोटाले सामने आये है। लेकिन साढ़े चार साल के भाजपा कार्यकाल के शासनकाल में उनपर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप लगाने का विपक्ष साहस तक नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि 60 सालों तक केंद्र में गांधी परिवार और राज्य में सोरेन परिवार जनता को खुद को जागिर समझता रहा, इन दलों ने गरीब के नाम पर राजनीति की और सिर्फ मतपेटी भरने का काम किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, उज्ज्वला योजना, किसान मानधन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री कोल्हान प्रमंडल के 14 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण में एक अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी है।  इससे पहले रघुवर दास ने पहले चरण की यात्रा के क्रम में रघुवर दास ने संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 581किमी की दूरी नापी थी।     
मुख्यमंत्री आज मानुष मुड़िया में जनता से संवाद करेंगे, वहीं चाकुलिया में रोड शो में हिस्सा लेंगे। दोपहरबाद धालभूमगढ़ में स्थानीय जनता से संवाद करेंगे, घाटशिला में रोड शो और सभा करेंगे, मुसाबनी में भी रोड शो और जादूगोड़ा में आमजन से संवाद करेंगे। शाम में सुंदर नगर करणडीह चौक में जनता से संवाद और जेमको भगत सिंह चौक में रोड शो संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री आवास में करेंगे।


 

Related Posts