YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

मंत्री गिरिराज ने दी कांग्रेसियों को नसीहत, राहुल गांधी की परिक्रमा करें

मंत्री गिरिराज ने दी कांग्रेसियों को नसीहत, राहुल गांधी की परिक्रमा करें

मंत्री गिरिराज ने दी कांग्रेसियों को नसीहत, राहुल गांधी की परिक्रमा करें 
नई दिल्ली । महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की इस पदयात्रा पर तंज कसा है। उन्होने कांग्रेसियों को राहुल गांधी की परिक्रमा करने की नसीहत दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें, उनकी पद यात्रा पूरी हो जाएगी। 
वही आज से भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि गांधी 150 हम सब के लिए संकल्प का वर्ष बने, गांधी 150 राष्ट्र को एक मुकाम आगे ले जाने का वर्ष बने। 

Related Posts