YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

ममता बोली- शांति भंग करने की मंशा से भाजपा फैला रही है बुर्काधारी बच्चा चोर की अफवाह

ममता बोली- शांति भंग करने की मंशा से भाजपा फैला रही है बुर्काधारी बच्चा चोर की अफवाह

 चुनाव अभी सर पर है और भाजपा बुर्काधारी व्यक्तियों’ के माध्यम से बच्चा चोरी की भ्रमित करने वाली अफवाहें फैला रही हैं। यह आरोप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को लगाया है। ममता ने कहा, राज्य में शांति भंग करने की मंशा से बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच ‘बुर्काधारी व्यक्तियों’ को सड़कों पर भेजकर दहशत पैदा की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने हुगली जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर समय पर सही कदम उठाए जाते तो पुलवामा आतंकी हमले को रोका जा सकता था। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए धर्म के आधार पर लोगों में मतभेद पैदा करने की मंशा से शांति भंग करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, मैं सरकार चला रही हूं और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे कह रही हूं। मुझे यह सूचना मिली है कि उन्होंने बुर्के खरीदे हैं और वे बच्चा चोरी की अफवाहें फैला कर लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं। चुनाव अभी सर पर है और वे इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।

Related Posts