YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

हाथ से खाना खाने से होंगे कई फायदे

हाथ से खाना खाने से होंगे कई फायदे

हाथ से खाना खाने से होंगे कई फायदे 
नई दिल्ली । आज भी देश में कई ऐसे लोग है, जो हाथ से खाना खाना पसंद करते हैं, खास कर दाल-चावल। दरअसल, यह एक ऐसा भारतीय ट्रेडिशन है, जो कई सालों से चलता आ रहा है। वहीं, एक शोध से पता चला है कि हाथ से खाना खाने के कई फायदे भी होते हैं। हाथ से खाना खाने से आपकी मसल की एक्सरसाइज होती है, जिससे खून का दौरा ठीक होता है। जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो इससे हमारा ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसके साथ ही हमारी बॉडी को कई ऐसे बैक्टीरिया की जरूरत होती है, जो हमारे हाथ, मुंह, गले और आंतों को रक्षा करते हैं। इसके अलावा जब भी हम हाथ से खाना खाते हैं, तो इससे हमारी पाचन क्रिया में बुरे बैक्टीरिया नहीं जाते हैं। ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। लेकिन हां, ये जरुरी है कि खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथ जरुर धोएं। बता दें कि हाथ से खाना खाने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। शोधकर्ताओं के अनुसार जब आप हाथ से खाना खाते हैं, तो ऐसा करने से आपका पेट जल्दी भरता है, जिसके चलते आप वजन घटा पाते हैं। ऐसे ही जब आप टीवी देखते हुए या न्यूज पेपर पढ़ते हुए खाना हाथ से खाते हैं, तो ऐसे में आपको स्नैक्स लेने के समय कम भूख लगती है। 

Related Posts