YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी रीजनल

सोने में तेजी, कच्चे तेल में गिरावट

सोने में तेजी, कच्चे तेल में गिरावट

सोने में तेजी, कच्चे तेल में गिरावट 
न्यूयार्क । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट आई है। नॉयमेक्स पर क्रूड (कच्चा तेल) 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 52.00 डॉलर के आस-पास नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंड क्रूड में गिरावट दर्ज की गयी है और ये 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 58 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम ऊपर आये हैं। कोमेक्स पर सोना 0.09 फीसदी बढ़कर 1514.20 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी में तेजी आई है और कोमेक्स पर चांदी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 18 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है।

Related Posts