YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

महाराष्ट्र से राहुल 13 को शुरू करेंगे चुनाव अभियान

महाराष्ट्र से राहुल 13 को शुरू करेंगे चुनाव अभियान

महाराष्ट्र से राहुल 13 को शुरू करेंगे चुनाव अभियान 
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे को लेकर पार्टी में मचे हंगामे के बीच राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरने का ऐलान किया है। राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत महाराष्ट्र से करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 13 अक्तूबर को महाराष्ट्र विधानसभा के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस का कहना कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अक्तूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद 15 को फिर महाराष्ट्र में प्रचार के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राहुल दोनों दिन 3-3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इनके जरिए पूर्व अध्यक्ष महाराष्ट्र के पांचों क्षेत्र विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई में प्रचार करेंगे। चुनाव प्रचार में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। विपक्ष भी इसको लेकर कांग्रेस को घेर रहा था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने हार स्वीकार कर ली है। राहुल चुनाव प्रचार से दूर हैं। हरियाणा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी भी प्रचार में हिस्सा लेंगी। 

Related Posts