YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

केरल की नन मरियम आज बनेंगी संत

केरल की नन मरियम आज बनेंगी संत

केरल की नन मरियम आज बनेंगी संत 
कोच्चि । केरल की नन मरियम थ्रेसिया को पोप फ्रांसिस आज वेटिकन सिटी में संत की उपाधि देंगे। इस मौके के इंतजार में केरल के कैथॉलिक चर्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। उनसे पहले सूबे के तीन लोगों को संत की उपाधि से नवाजा जा चुका है। थ्रेसिया को उनके निधन के 93 साल बाद यह उपाधि दी जा रही है। वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में दोपहर 1:30 बजे पोप फ्रांसिस नन मरियम थ्रेसिया को संत की उपाधि दिए जाने की घोषणा करेंगे। केरल के त्रिशूर जिले के पुथेनचिरा में जन्मीं मरियम थ्रेसिया की तुलना मदर टेरेसा से की जाती रही है। बता दें कि अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी मरियम थ्रेसिया का जिक्र करते हुए कहा था कि हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्हें संत की उपाधि दी जाएगी। 19वीं सदी में महिलाओं की शिक्षा के लिए काम करने वाली मरियम थ्रेसिया ने तमाम स्कूलों की स्थापना की थी।
देहांत के 93 साल बाद मिलेगा सम्मान
केरल में सामाजिक उत्थान के कामों के लिए विख्यात रहीं सिस्टर मरियम को मदर टेरेसा की तरह माना जाता है। अंतर बस इतना है कि सिस्टर मरियम को उनके देहांत के करीब 93 सालों बाद इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में जन्मीं सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1926 को दुनिया को छोड़ गई थीं।

Related Posts