YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन रीजनल

पूर्व पीएम को आगे कर अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार की घेराबंदी करेगी कांग्रेस 

पूर्व पीएम को आगे कर अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार की घेराबंदी करेगी कांग्रेस 

पूर्व पीएम को आगे कर अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार की घेराबंदी करेगी कांग्रेस 
नई दिल्ली । कांग्रेस अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार की घेराबंदी की तैयारी में जुट चुकी है। इसके लिए कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व देश के जाने-माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को आगे लाने का निर्णय किया है। मनमोहन सिंह गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले है। यह कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रखा गया है। जानकारी के अनुसार,कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेराबंदी कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चुनावी रैलियों में भी अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सवाल दाग रहे हैं। साथ ही वो जनता को यह भी बता रहे हैं कि रोजगार और आर्थिक स्थिति से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और मोदी सरकार चंद्रयान और धारा 370 जैसे विषयों को आगे ला रही है। इसी कड़ी में मनमोहन सिंह का कार्यक्रम देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में रखा गया है।बता दे कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Related Posts