YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स रीजनल

भारत सहित तीन देशों ने 2023 विश्व कप की मेजबानी का दावा किया

भारत सहित तीन देशों ने 2023 विश्व कप की मेजबानी का दावा किया

भारत सहित तीन देशों ने 2023 विश्व कप की मेजबानी का दावा किया
लुसाने । भारत सहित तीन देशों ने अगले पुरूष विश्व कप हॉकी की मेजबानी का दावा किया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने यह जानकारी दी। भारत ने तीन बार विश्व कप की मेजबानी की है। भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। इसके अलावा बेल्जियम और मलेशिया ने भी अपनी दावेदारी रखी है। वे एक से 17 जुलाई 2022 के बीच मेजबानी करना चाहते हैं। वहीं एफआईएच ने कहा कि पांच देशों ने महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है। जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड एक से 17 जुलाई 2022 तक मेजबानी करना चाहते हैं जबकि मलेशिया ओर न्यूजीलैंड 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच मेजबानी चाहते हैं। एफआईएच का एक कार्यसमूह छह नवंबर को होने वाली बैठक में सभी की दावेदारी पर गौर करके कार्यकारी बोर्ड को अपनी अनुशंसा भेजेगा। वहीं इस पर अंतिम फैसला आठ नवंबर 2019 को होगा।

Related Posts