YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी रीजनल

लगातार छह दिन से पेट्रोल स्थिर, डीजल हुआ सस्ता

लगातार छह दिन से पेट्रोल स्थिर, डीजल हुआ सस्ता

लगातार छह दिन से पेट्रोल स्थिर, डीजल हुआ सस्ता
मुंबई । लगातार छठवें ‎दिन र‎विवार को पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। डीजल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट आई है। फेस्टिव सीजन में तेल के ग्राहकों को राहत मिलती हुई दिख रही है। तेल के दाम छलांग तो नहीं लगा रहे, लेकिन कीमतों में स्थिरता और गिरावट जरूर दिख रही है। 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पेट्रोल के दाम स्थिर चल रहे हैं। आज छठे दिन भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, जबकि डीजल के दाम में 7 पैसे की गिरावट आई है। रविवार 20 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, जबकि डीजल के दाम में गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल 73.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल 66.17 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत स्थिर हैं। यहां पेट्रोल 78.88 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.35 रुपए प्रति लीटर हैं। कल के मुकाबले डीजल के दाम 8 पैसे घट गए हैं।ऐसे ही कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.92 रुपए प्रति लीटर है और डीजल के दाम 68.53 रुपए प्रति लीटर हैं। डीजल की कीमत में 7 पैसे की गिरावट आई है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 76.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7 पैसे की गिरावट के साथ 69.96 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Related Posts