YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स रीजनल

रहाणे ने लगाया 11 वां शतक

रहाणे ने लगाया 11 वां शतक

रहाणे ने लगाया 11 वां शतक 
रांची । टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हए अपना 11 वां शतक लगाया। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की सहायता से शतकीय पारी खेली। वर्ष का यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 102 रनों की शानदार पारी खेली थी हालांकि, देखा जाए तो 3 वर्ष बाद उन्होंने घरेलू मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर, 2016 में घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। यह भारतीय मैदान पर उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक भी है, जबकि यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का तीसरा टेस्ट शतक है।। उन्होंने 100वां रन 69वें ओवर की पहली गेंद पर एनरिक पर एक रन लेकर पूरा किया।
तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से तय समय से पहले खत्म हुआ तो ओपनर रोहित (नाबाद 117 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 83 रन) क्रीज पर थे। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन की शुरुआत की। रहाणे शतक से 17 रन दूर थे, जिसे उन्होंने बेहद आसानी से बना लिए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 200 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। रहाणे 115 रन बनाकर पेवेलियन लौटै। 

Related Posts