YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन स्पोर्ट्स रीजनल

बाउचर को कोच बनाये दक्षिण अफ्रीका : वान

बाउचर को कोच बनाये दक्षिण अफ्रीका : वान

बाउचर को कोच बनाये दक्षिण अफ्रीका : वान
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा है कि पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को दक्षिण अफ्रीकी टीम का मुख्य कोच बनाया जाना चाहिये। पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे जाता गया है। विश्व कप में भी उसका प्रदर्शन खराब रहा था। भारत के खिलाफ भी दक्षिण अपफ्रीकी टीम को टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो में ही विफल रही है। भारत के सामने उसके बल्लेबाज और गेंदबाज टिक नहीं पाये। वान ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड को पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ओर आलराउंडर जाक कैलिस से भी सलाह लेनी चाहिये। वान ने ट्वीट किया, ‘‘दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम खेल के लिये वास्तव में यह चिंता का विषय है। खेल को एक बेहतर टीम चाहिए। यह समय है जबकि मार्क बाउचर टीम की जिम्मेदारी संभाले। इसके अलावा ग्रीम स्मिथ और जाक कैलिस का भी किसी तरह से उपयोग किया जाना चाहिए।’’ विश्व कप के बाद से ही अनुभवी खिलाड़ियों के खेल को अलविदा कह देने से भी टीम लड़खड़ा गयी है। अनभवी खिलाड़ियों की कमी युवा खिलाड़ी पूरी नहीं कर पाये हैं। 

Related Posts