YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

हरियाणा विस चुनाव: फंस सकता है पेंच, दुष्‍यंत बोले- सत्ता की चाबी रहेगी जेजेपी के पास

हरियाणा विस चुनाव: फंस सकता है पेंच, दुष्‍यंत बोले- सत्ता की चाबी रहेगी जेजेपी के पास

हरियाणा विस चुनाव: फंस सकता है पेंच, दुष्‍यंत बोले- सत्ता की चाबी रहेगी जेजेपी के पास
उचाना कलां । हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 ताजा चुनाव परिणामों से सरकार गठन को लेकर पेंच फंस सकता है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में भाजपा 45, कांग्रेस 33 और अन्य 12 सीटों पर आगे नजर आ रहे हैं। अभी हरियाणा में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है और भाजपा लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। लेकिन इन रुझानों को देखकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दुष्‍यंत चौटाला ने त्रिशंकु विधानसभा की उम्‍मीद जताई है। दुष्‍यंत ने कहा, 'न तो भाजपा और न ही कांग्रेस 40 सीटों को पार कर पाएगी। सत्ता की चाबी जेजेपी के पास रहेगी। हमारी सीधी लड़ाई 26-27 सीटों पर है। दुष्यंत चौटाला जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। वह 16वीं लोकसभा में हिसार निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने जा चुके हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1988 को भारतीय राजनेता और पूर्व सांसद अजय चौटाला के घर हुआ। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परपोते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में चौटाला ने हरियाणा जनहित कांग्रेस (भजनलाल) के कुलदीप बिश्नोई पर जीत हासिल की थी। उनका नाम 'लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड' में सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में दर्ज है। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी)पार्टी से निष्कासित होने के बाद उन्होंने 9 दिसंबर, 2018 को एक नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठन किया था। 

Related Posts