YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

हरियाणा- जेजेपी के सहयोग से बनेगी खट्टर सरकार, अनुराग ठाकुर का रहा अहम रोल

हरियाणा- जेजेपी के सहयोग से बनेगी खट्टर सरकार, अनुराग ठाकुर का रहा अहम रोल

हरियाणा- जेजेपी के सहयोग से बनेगी खट्टर सरकार, अनुराग ठाकुर का रहा अहम रोल 
नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम ने भाजपा के 75 पार के सपने को ग्रहण लगा दिया तो अब वहां उनकी सरकार बनाने में भाजपा को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) मिलकर सरकार बनाने का विकल्प चुनना पड़ा। बहुमत से 6 सीटें पीछे रह गई भाजपा की सरकार बनाने की तस्वीर शुक्रवार देर शाम को साफ हो गई। इस तस्वीर में जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर बाकी नेताओं के साथ विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए। इस तस्वीर की भूमिका बनाने के पीछे भाजपा के युवा नेता और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का खास रोल है। दुष्यंत चौटाला की तरफ से किसी भी दल (भाजपा या कांग्रेस) से गठबंधन का खुला विकल्प देने के बाद सबसे पहले वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर 10 जनपथ स्थित चौटाला के आवास पहुंचे और फिर उन्हें अपने साथ लेकर अमित शाह के आवास गए। दरअसल हिमाचल से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का दिल्ली में 18 जनपथ पर आवास स्थित है। वहीं पड़ोस में दुष्यंत चौटाला भी रहते हैं। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती भी है। 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को गुरुवार को नतीजे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखते ही अनुराग ठाकुर और प्रकाश सिंह बादल के जरिए भाजपा की दुष्यंत चौटाला से बात हुई। दुष्यंत चौटाला ने एक दिन का समय मांगा था। अमित शाह के आवास पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। साथ ही तय हुआ कि सीएम भाजपा का और उप-मुख्यमंत्री जेजेपी का होगा। देर शाम भाजपा-जेजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार चुनाव लड़कर 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा चुनाव के नतीजों मे किंगमेकर बताए जा रहे जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन के लिए खुला विकल्प पेश किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दल अछूत नहीं है। उन्होंने कहा था, 'हमने किसी से बात नहीं की है। हरियाणा में सरकार बनाने की चाबी अभी भी जेजेपी के पास है। उन्होंने यह भी कहा था कि अभी तक उनकी पार्टी ने किसी को समर्थन देने पर विचार नहीं किया है।' चौटाला ने कहा था, 'हमारे लिए न तो कांग्रेस और न ही भाजपा अछूत हैं। हम उसी दल का समर्थन करेंगे जो हमारे एजेंडा को लागू करने पर सहमत होगी।' 

Related Posts