YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

दीपावली की धूम, आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हुआ गांव-शहर

दीपावली की धूम, आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हुआ गांव-शहर

 दीपावली की धूम, आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हुआ गांव-शहर 
राज्यभर में रविवार को दीपावली का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया।  राजधानी रांची में दीपावली को लेकर साफ-सफाई के बाद लोगों की ओर से आकर्षक तरीके से विद्युत सज्जा की गयी थी। शहर के हरमू रोड, कचहरी रोड, सर्कुलर रोड, प्लाजा चैक, लालपुर और डोरंडा सहित शहर के विभिन्न इलाकों में दीपावली  के साथ मां काली की पूजा की गयी। इसके लिए आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किये गए हैं। पूरे शहर में लाइटिंग व्यवस्था के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है।
देवघर के बाबा मंदिर में  दीपावली पर आम श्रद्धालुओं ने डीप जला कर अपने परिजनों और देश की खुशहाली की कामना की। दीपोत्सव पर बाबा मंदिर के प्रांगण में डीप जलने की परंपरा सदिओं से चली आ रही है, उसी परंपरा के तहत आज भक्तो ने बड़ी संख्या में भोले के दरबार में द्देप जलाकर कामना की है, शाम में लोग अपने अपने घरों में डीप जलाएंगे और दीपोत्सव मनाएंगे।दीपावली अंधकार से प्रकाश की और अग्रसर होने का प्रतिक है,.बाबा मंदिर समेत पुरे देवघर नगरी में आई दीपोत्सव की धूम रही।
इधर, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपावली पर रात आठ बजे से दस बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी, लेकिन रात दस बजे के बाद भी कई क्षेत्रों से पटाखे फोड़े जाने की आवाज आयी। वहीं बोर्ड की ओर से राजधानी रांची के साइलेंट जोन रांची विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों, हाई कोर्ट, कचहरी और रिम्स के आसपास अधिक आवाज के पटाखे फोड़ने अनुमति नहीं दी गयी दी। दीपावली में शाॅट सर्किट से बचने के लिए ऊर्जा विभाग ने सुझाव जारी किया गया और किसी तरह के फाॅल्ट होने पर उसे तुरंत ठीक कर लिया गया।   अग्निशमन विभाग ने भी दीपावली के दौरान आगजनी की सूचना देने के लिए चार फायर स्टेशनों का नंबर जारी किया गया थे और रात भर अग्निशमन विभाग की टीम अलर्ट रही।

Related Posts