YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

 राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली पर दी बधाई 

 राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली पर दी बधाई 

 राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली पर दी बधाई 
नई दिल्ली । राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली निराशा पर आशा, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। मेरी कामना है कि इस त्यौहार के माध्यम से देश के प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। 
वही उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 'रोशनी का यह त्योहार' अच्छाई की शाश्वत शक्ति और सभी बुराईयों पर विजय पाने की इसकी क्षमता का उत्सव है। यह हमें बताता है कि अंत में सत्य और पुण्य की ही विजय होती है।

Related Posts