YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक में दी अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं और विभागीय लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए दी प्रेरणा

कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक में दी अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं और विभागीय लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए दी प्रेरणा

कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक में दी अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
और विभागीय लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए दी प्रेरणा
होशंगाबाद ।  कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने दीपोत्सव पर्व के उपरांत आयोजित समयसीमा की बैठक में अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों से अपेक्षा की, वे अब नये उत्साह और उर्जा के साथ विभागीय लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए प्राणपण से जुट जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस प्रदेश स्तर के साथ-साथ जिले में पूरे उत्साह से मनाया जायेगा। इस हेतु स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग सहित सभी विभाग के अधिकारी अपने स्तर से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाए जाने हेतु आवश्यक तैयारियाँ करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह मनाए जाने के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कहा कि समारोह गरिमा पूर्ण ढंग से मनाने के लिए समस्त तैयारियाँ सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सीएम हैल्प लाईन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराए। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से कृषकों के पंजीयन  की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि शासन द्वारा पंजीयन की बढाई तिथी 30 अक्टूबर तक समस्त किसानो का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें, कोई भी किसान पंजीयन से न छूटे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अमले से कहा कि वर्तमान में मौसम परिवर्तन की स्थिति है अत: डेंगू जैसी बीमारी से बचाव के समस्त उपाय करें। अस्पताल में आने वाले रोगियो का समुचित उपचार कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम केडी त्रिपाठी सहित समस्त विभागो के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Related Posts