YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन रीजनल

व्‍हेल की उलटी ने बदल दी मछुवारे की किस्मत

व्‍हेल की उलटी ने बदल दी मछुवारे की किस्मत

व्‍हेल की उलटी ने बदल दी मछुवारे की किस्मत 
बैंकाक । कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगाती, ऐसा ही एक मामला थाईलैंड में सामने आया है। जहां थाईलैंड में एक गरीब मछुआरे को समुद्र में ऐसी चीज मिली कि अचानक उसकी किस्मत बदल गई और वहां करोड़पति बन गया। दरअसल यहां एक मछुआरे को समुद्र किनारे टहलते हुए व्‍हेल की उलटी मिली। हैरानी की बात यह है, कि इस उलटी की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 3.20 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.27 करोड़ आंकी गई है। मछुआरा अब उस उलटी को बेचने की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरे का नाम जुमरस थाईकोट है। वह दक्षिणी थाईलैंड के कोह सामुई के समुद्री तट पर पिछले दिनों टहल रहा था तभी समुद्र किनारे कुछ अजीब सी चीज का बड़ा टुकड़ा दिखा। जुमरस ने करीब 7 किलोग्राम वजनी इस टुकड़े को उठाकर घर ले गया। उस चीज के बारे में अपने पड़ोसियों को बताकर संभावना जाहिर कि कहीं यह व्‍हेल की उलटी तो नहीं है। पड़ोसियों द्वार उस चीज की जांच के बाद उलटी न होने का कहने पर मछुआरा निराश हो गया और मदद के लिए स्‍थानीय अधिकारियों के पास पहुंच गया। पिछले दिनों उसके घर सरकारी अधिकारियों की एक टीम पहुंची और उसने उस अजीब से चीज की जांच तो पाया कि यह अजीब चीज व्‍हेल की ही उलटी है।
दरअसल व्‍हेल की उल्‍टी काफी महंगी बिकती है। इस एंबरग्रिस कहते हैं। इसमें खास तरह का पदार्थ होता है, जो परफ्यूम बनाने में इस्‍तेमाल होता है। इससे बना हुआ परफ्यूम काफी पसंद किया जाता है और यह बिकता भी महंगा है। अधिकारी अब मछुआरे को यह समझा रहे हैं कि आखिर वह व्‍हेल की उलटी को कहां और कैसे ऊंचे दामों पर बेच सकता है।अधिकारियों ने इस उलटी की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 3.20 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.27 करोड़ आंकी है। अब 940 रुपए रोजाना कमाने वाला मछुआरा इस बेचकर करोड़पति बनने की तैयारी कर रहा है।

Related Posts