YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आप से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस : शीला

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आप से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस : शीला

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर खोखली बातें कर रहे हैं। शीला दीक्षित ने कहा कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आप से गठबंधन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में खोखली बातचीत कर रहे हैं। इसका कुछ भी नतीजा निकलने वाला नहीं है। अगर वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में गंभीर थे तो उन्होंने चार साल पहले यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया। उन्हें लोकसभा चुनाव सामने दिखाई दे रहे हैं, इस लिए उन्हें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की याद आई है। 
शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। शीला दीक्षित ने कहा केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की बात कह कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि वह अपने दम पर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। महरौली और बदरपुर इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली के लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रधानमंत्री मोदी के खोखले वादों से तंग आ गए हैं और केन्द्र और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं।

Related Posts