YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन एंटरटेनमेंट रीजनल

(रंगसंसार) पार्टी में एकता का गॉर्जियस लुक

(रंगसंसार) पार्टी में एकता का गॉर्जियस लुक

(रंगसंसार) पार्टी में एकता का गॉर्जियस लुक
रविवार रात कई बॉलीवुड सेलिब्रेटियों ने अपने घर दिवाली का जश्न मनाया और सेलिब्रेटियों को भी इन्वाइट किया। वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी घर दिवाली पार्टी रखी और स्टार्स को बुलाया। सोनम की पार्टी में स्टार्स बेहद गार्जियस लुक में नजर आए। वहीं टेलीविज़न की फेमस और क्यूट डायरेक्टर एकता कपूर का भी बोल्ड लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पार्टी में एकता कपूर न्यूड कलर के लहंगे और क्रॉप चोली में स्पॉट हुईं। इस दौरान एकता ने मिनिमल मैकअप के साथ बाल खुले छोड़े हुए हैं। लुक को कैरी करते हुए हसीना कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दे रही हैं। एकता की क्यूट स्माइल उनकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा रही है। वर्कफ्रंट पर, एकता कपूर इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म पर भी अपनी धाक जमा रही हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी न्यू वेब सीरीज 'अल्ट बालाजी' दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। 
रजनीकांत की 'दरबार' का नया पोस्‍टर रिलीज 
मेगा स्‍टार रजनीकांत की आने वाली फिल्‍म 'दरबार' का नया पोस्‍टर सामने आया है। इसे दीपावली के खास मौके पर जारी किया गया है जिसमें रजनीकांत एक बार फिर ऐक्‍शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जैकेट, सनग्‍लासेस और हाथ में बंदूक लिए रजनीकांत काफी डैशिंग दिख रहे हैं। फिल्‍म का डायरेक्‍शन 'गजनी' फेम निर्देशक एआर मुरुगादास कर रहे हैं। पोस्‍टर से साफ है कि यह फिल्‍म 2020 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी। रजनीकांत के ऑपोजिट साउथ की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। इसके अलावा प्रतीक बब्बर, नवाब शाह और सुनील शेट्टी जैसे ऐक्‍टर्र भी फिल्‍म में अहम किरदारों में होंगे। बता दें, इससे पहले फिल्‍म का एक और पोस्‍टर रिलीज किया जा चुका है। इसके बाद रजनीकांत का एक कॉप लुक भी सामने आया था जिसमें वह अलग स्वैग में नजर आए थे। '2.0' जैसी फिल्म को प्रड्यूस करने वाली फिल्म कंपनी लायका प्रॉडक्शन के बैनर तले ही 'दरबार' बन रही है। यहां बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की भारत में ही नहीं, दुनियाभर में काफी ज्‍यादा फैन फॉलोइंग है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही उनकी किसी फिल्‍म का कोई नया पोस्‍टर या विडियो रिलीज होता है, देखते ही देखते वायरल हो जाता है।
पति के साथ अमृता का स्टाइलिश अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा को अक्सर अपने पति और गर्ल गैंग के साथ रेस्टोरेंट या पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। हर बार एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस के दिलों पर कहर करती हैं। अमृता को पति शकील लदाक के साथ अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां दोनों ने बाकी स्टार कपल्स के साथ खूब मस्ती की।  पार्टी में एक्ट्रेस ने रेड कलर के हैवी लहंगे में पति के साथ धांसू एंट्री की। रेड लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर का दुप्पटा भी कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और कलरड हेयर्स की पोनी एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के पति शकील लदाक ब्लैक कुरते पैजामे में अमृता को कंपनी दे रहे है। रेड और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन में कपल जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं।  काम की बात करें, तो अमृता इन दिनों फिल्मी दुनिया से दुरी बनाए हुए हैं। 
भंसाली बनाएंगे फिल्‍म 'बैजू बावरा' 
बालीवुड फिल्‍म निर्माता संजय लीला भंसाली फिल्‍म 'बैजू बावरा' बनाएंगे। भंसाली ने दूसरी फिल्‍म का अनाउंसमेंट कर दिया है। यह फिल्‍म दिवाली के मौके पर साल 2021 में रिलीज होगी। बता दें, इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर भंसाली की फिल्‍म में साथ दिखेंगे। इसकी वजह यह थी कि दोनों को फिल्‍ममेकर के ऑफिस के पास कई बार देखा गया था। इसके अलावा संजय लीला भंसाली फिल्‍म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्‍म हुसैन जैदी के नॉवेल 'माफिया क्‍वींस ऑफ मुंबई' के एक चैप्‍टर पर बेस्‍ड होगी। फिल्‍म में आलिया भट्ट लीड ऐक्‍ट्रेस के तौर पर दिखेंगी। बताया जा रहा है कि भंवाली की आगामी फिल्म 'बैजू बावरा' म्‍यूजिक लेजंड मैवरिक मैस्‍ट्रो के बदला लेने की कहानी पर आधारित होगी। फिलहाल, इस प्रॉजेक्‍ट को लेकर ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेटेस्‍ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्‍म के लिए अजय देवगन से संजय की बात चल रही है।

Related Posts