YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जवानों की शहादत पर सियासत कर रहे मोदी-शाह : ममता

जवानों की शहादत पर सियासत कर रहे मोदी-शाह : ममता

 मोदी सरकार को पुलवामा हमले के बारे में खुफिया सूचनाएं थी लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया क्योंकि वह जवानों की शहादत पर राजनीति करना चाहती है। यह गंभीर आरोप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया है।  बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित कोर कमेटी को संबोधित करते हुए आगामी आम चुनाव में तानाशाही वाली नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प जताया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव में पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर चुनाव जीतेगी। बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को पता था कि इस तरह का हमला हो सकता है, इस बारे में खुफिया सूचनाएं थी। इसके बावजूद हमारे जवानों को बचाने के लिए सरकार ने कदम क्यों नहीं उठाया। सरकार ने उन्हें मरने दिया ताकि वे चुनाव में जवानों की शहादत पर राजनीति कर सकें। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के पहले युद्ध को लेकर उन्मादी माहौल बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कि केंद्र सरकार विचित्र तरीके से काम कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण फैसले के बारे में पता नहीं होता है। सरकार को दो भाई (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह) चला रहे हैं, जिनके हाथों पर बेगुनाहों का खून है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश होगी। आपको ऐसी कोशिशों को नाकाम करना होगा।

Related Posts