YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
अशोकनगर। जिले में मध्यप्रदेश के 64वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर स्थानीय संजय स्टेडियम में कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा ने 64वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान हुआ। साथ ही पुलिस बल के जवानों द्वारा सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों को मध्यप्रदेश विकास का संकल्प दिलाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि ‘मैं सत्य निष्ठा से यह संकल्प लेता/लेती हूं कि अपने मध्यप्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा/दूंगी। मैं यह भी प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि समार्पित भाव से समृद्ध प्रदेश के निर्माण तथा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिये कार्य करता रहूंगा/करती रहूंगी। समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के संदेश का लाईव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, सीईओ जिला पंचायत अजय कटेसरिया, डीएफओ संजय सिंह चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, एसीईओ जिला पंचायत विशाल सिंह, एसडीएम सुरेश जादव, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, सुधीर रघुवंशी, लखन रघुवंशी छात्र-छात्रायें और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। 

-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति:
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिमांशु रघुवंशी द्वारा ‘’संदेशे आते है’’ गीत की प्रस्तुति, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा गायन, श्री अंश जैन कलाकार द्वारा ‘’ तेरी मिट्टी में मिल जावा,गुल बनकर खिल जावा’’ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा समूह नाटिका ‘’ कोमल बचपन’’ का मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया गया। तारासदन विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् की सामूहिक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत दी गई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु.सलोनी शर्मा द्वारा ‘’ये मेरे वतन के लोगों जरा आखं में भर लो पानी’’ देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।  
-प्रतिभागी सम्मानित:
समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 17 स्व सहायता समूह को 1 लाख 91 हजार रूपये की राशि का चैक प्रदान किया गया। 
-प्रदर्शनी का किया अवलोकन:
समारोह में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभाग में संचालित शासकीय योजना पर आधारित प्रदर्शनी का कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा एवं विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया।
-उत्कृष्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित:
मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, थाली सजाओ प्रतियोगिता, हस्तशिल्प प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता कविता पाठ का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में एक से बढक़र एक रंगोली बनाई। जिनमें मध्यप्रदेश का नक्सा, राष्ट्रीय पक्षी मोर, शिवजी की पिंडी, फूलों की डिजाइन प्रमुख रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्राओं व अध्यापिकाओं के हाथों में आकर्षक मेंहदी लगाई गई। प्रतियोगिताओ में छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी पाल 9ए, द्वितीय मुस्कान रजक 11सी, तृतीय रौनक त्यागी 9बी, मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम शीतल बिजौले 11सी, द्वितीय नंदनी शर्मा 9बी व तृतीय स्थान रौनक त्यागी 9बी ने प्राप्त किया। इसी  प्रकार थाली सजाओ प्रतियोगिता में रौनक त्यागी 9बी ने प्रथम प्राप्त किया एवं हस्त शिल्प प्रतियोगिता में सलौनी शर्मा 9बी, सलोनी रघुवंशी 9ए सामूहिक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में रोहित शाक्य 9ए प्रथम स्थान पर एवं अरूण कुशवाह 9ई द्वितीय रहे। इन सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण विद्यालय की ओर से किया गया। अंत में मध्यप्रदेश गान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डलों शिक्षिकाएं उषा बोहरे, सीमा जैन, कनीज फातिमा, प्रियंका गुप्ता, अदिति चौबे, ज्योति कुशवाह शामिल थीं। कार्यक्रम को संपन्न बनाने में शिक्षक मुन्नालाल अहिरवार, रीतेश जैन, यशवंत दामले, हीरेन्द्र कुशवाह, रामबाबू कुशवाह ने योगदान दिया। मंच का संचालन व कार्यक्रम का आयोजन सतवीर साहू एवं बृजेन्द्र पराशर ने किया। पूरा कार्यक्रम अनिल खंतवाल प्रभारी प्राचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।

Related Posts