YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन एंटरटेनमेंट रीजनल

"ब्रह्मास्त्र" में अपने रोल के लिए जल्द शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख

"ब्रह्मास्त्र" में अपने रोल के लिए जल्द शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख

"ब्रह्मास्त्र" में अपने रोल के लिए जल्द शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख 
मुंबई। शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ले‎किन फैन्स को उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है ‎कि वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर "ब्रह्मास्त्र" में कैमियो करेंगे। हालां‎कि वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। हालां‎कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान आयान मुखर्जी की फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में गेस्ट अपियरेंस में नजर आने वाले हैं। दरअसल, फिल्म "ब्रह्मास्त्र" की लंबे समय से चर्चा हो रही है। ‎जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। ले‎किन , अब इसमें शाहरुख खान का भी छोटा ला रोल होगा। हालां‎कि उनका किरदार रणबीर के किरदार को आगे बढ़ने में मदद करेगा। बताया जा रहा है ‎कि उन्होंने पहले ही इसकी शूटिंग के लिए डेट्स दे दी हैं और वह जल्द ही इसकी शूटिंग पूरी करेंगे। ‎फिलहाल, यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। वहीं, इस खबर के बाद से उनके फैन्स में इस फिल्म को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। बताया जा रहा है ‎कि हाल ही में शाहरुख खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, उनके फैन्स कई दिन पहले से ही उनके बर्थडे के लिए काउंटडाउन कर रहे थे। उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात को फैन्स उनके बंगले के बाहर जमा हो गए। 

Related Posts