YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

केन्द्र सरकार किसानो से कर रही छलाबा प्रदेश प्रवक्ता ने लगाये भाजपा सरकार पर फंड न देने का आरोप

केन्द्र सरकार किसानो से कर रही छलाबा प्रदेश प्रवक्ता ने लगाये भाजपा सरकार पर फंड न देने का आरोप

केन्द्र सरकार किसानो से कर रही छलाबा
प्रदेश प्रवक्ता ने लगाये भाजपा सरकार पर फंड न देने का आरोप
अशोकनगर । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा रविवार को शाम के समस स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की गई इस दौरान उन्होने पत्रकारो से चर्चा करते हुये बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार से सहायता के लिये फंड मागा गया लेकिन केन्द्र सराकर द्वारा प्रदेश सरकार को आज तक राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि किसी भी राज्य पर भीषण प्राकर्तिक आपदा आती है तब केन्द्र सरकार का दायित्व होता है कि वह राष्ट्रीय आपदा कोष से राज्य की सहायता करे। जबकि प्रदेश की कांगे्रस सरकार द्वारा विधिवत रूप से एक विस्तृत प्रतिवेदन देकर केन्द्र सरकार से 6621.28 करोड़ रुपया की मांग की गई है। मगर दुर्भाग्य बात यह है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा देश के प्रधामंत्री और ग्रहमंत्री को प्रतिवेदन सौपने के बाद भी आज दिनांक तक केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा कोष से एक भी पैसा नहीं दिया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने संजय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार किसानो की कठिन परिस्थियों में प्रदेश के नागरिको के साथ खड़ी हुई है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशो पर मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने अपनी ओर से प्रदेश के नागरिको को जिनको आपदा से जान-माल की हानि हुई है। उनको 200 करोड़ की राशि अब तक वितरित की है साथ ही 270 करोड़ की राशि उन जिलो में तत्काल वितरित कराई गई जहां किसानों की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है। यही नही उन्होने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मध्यप्रदेश की हार को भाजपा अभी तक पचा नहीं पा रही है और उसका प्रतिषोध प्रदेश के नागरिको से ले रही है। 
-मध्यप्रदेश में 28 सांसद भाजपा के:
लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 29 सांसदो में से 28 सांसद भाजपा के जीतकर आये हैं। इन सांसदो द्वारा केन्द्र सरकार से एक बार भी अनुरोध नहीं किया कि वह मध्यप्रदेश के नागरिको की पीड़ा के समय उनकी मदद करें। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश के किसानो के साथ और वंचित वर्ग नागरिको के खिलाफ अनरगल बयान देकर उनकी पीड़ा को बढ़ा रहे हैं। पहले किसानों पर प्राकर्तिक आई है तब समूचित कांग्रेस पार्टी तत्कालीन राज्य की भाजपा सरकार के साथ खड़ी रही है। अपितू केन्द्र में कांग्रेस सरकार के रहते तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है। पहली बार ऐसा देखने में आ रहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। 
-सडक़े और स्कूल बिल्डिगें भी अतिवर्षा से खराब:
प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि वर्तमान में हुई अतिवृष्टि के कारण सडक़े और सरकारी भवन भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इनके लिये भी केन्द्र सरकार से सहायता राशि मागी गई थी लेकिन इन योजनाओ में 50 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार को देना होता है। केन्द्र सरकार से मिलने वाले अंश 558 करोड़ रुपये अब तक जारी नहीं किये हैं। संजय सिंह द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश की सडक़ो के निर्माण और उन्नयन के लिये सेंटर रोड़ फंड 498.6 करोड़ रुपया केन्द्र द्वारा प्रदेश को जारी नहीं किये गये हैं। जिससे अधोसंरचना विकास प्रभावित हो रहा है। वहीं केन्द्रित करो के हिस्से में 2677 करोड़ रुपया वजट प्रावधानो के हिसाब से मध्यप्रदेश को कम दिया गया। भावांतर की करोड़ो की राशि अभी तक मात्र 65 लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी के लगभग 1500 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार ने रोक दिये हैं। यह करीबन 73.70 लाख मैट्रिक टन गेहूं की राशि रुकी हुई है। इस प्रेसवार्ता में विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, गजराम सिंह यादव, प्रेमनारायण कक्कू, नारायण प्रसाद शर्मा, जयकुमार अग्रवाल, गिरीश जैन, नईसरायं ब्लॉक अध्यक्ष लखन सिंह रघुवंशी, अनीता जैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
-आज सौपेगे ज्ञापन:
कांग्रे्रस कार्यकर्ताओ द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। दोपहर 12 बजे सभी कांग्रेसजन जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस आईटीसेल एवं एनएसयुआई के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता अस्पताल चौराह पर एकत्रित होगें। जहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर केंद्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Posts