YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

(दोहा) भारतीय निशानेबाजों का बेहतर प्रदर्शन जारी, आठ और पदक जीते

(दोहा) भारतीय निशानेबाजों का बेहतर प्रदर्शन जारी, आठ और पदक जीते

(दोहा) भारतीय निशानेबाजों का बेहतर प्रदर्शन जारी, आठ और पदक जीते 
दोहा (ईएमएस)। भारतीय निशानेबाजों के एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार है। भारतीय निशानेबाजों ने दूसरे दिन तकरीबन आठ पदक और हासिल किये। इस तरह भारत के पदकों की कुल संख्या 13 हो गयी है पर वह टोक्यो ओलंपिक के लिये दांव पर लगे कोटे हासिल नहीं कर पाये। भारत के चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हैं। केनान चेनाई पुरूष ट्रैप क्वालीफिकेशन में 122 अंक से दूसरे स्थान पर रहे थे पर छह पुरूषों के फाइनल में छठे स्थान पर रहे। वह फाइनल में पहले 25 शाट में केवल 13 पर सफल निशाना लगा पाये। वहीं कुवैत, चीनी ताइपे और कतर ने तीन कोटे स्थान हासिल किये। केनान, मानवजीत सिंह संधू और पृथ्वीराज की भारतीय पुरूष ट्रैप टीम ने कुल 357 अंक के स्कोर से रजत पदक हासिल किया। 
पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अनीश भानवाला क्वालीफिकेशन में 574 के स्कोर से 11वें स्थान पर रहे। इससे उनकी इस स्पर्धा में उपलब्ध टोक्यो ओलंपिक 2020 के चार में से एक कोटा हासिल करने की उम्मीद भी समाप्त हो गयीं। वह थाईलैंड के प्रतिस्पर्धी से ओलंपिक कोटा हासिल करने में पीछे रह गये जो 10वें स्थान पर रहकर चौथे कोटे को हासिल करने में सफल रहा। स्पर्धा के अन्य कोटे जापान, कोरिया और पाकिस्तान को मिले। चीन के विश्व चैम्पियन लिन जुनमिन ने स्पर्धा का स्वर्ण जीता जबकि चीन ने सभी व्यक्तिगत पदक हासिल किये। अनीश, भावेश शेखावत और आदर्श सिंह की भारतीय तिकड़ी ने 1716 अंक के संयुक्त स्कोर से टीम कांस्य पदक जीता। कोरिया ने रजत और चीन ने स्वर्ण हासिल किया। इसी स्पर्धा में जूनियर वर्ग में भारतीयों ने अपने सीनियर निशानेबाजों की तरह प्रदर्शन दिखाया। आयुष जिंदल, आयुष सांगवान और जपत्येश जसपाल ने टीम स्पर्धा का कांस्य हासिल किया। वहीं भारत ने जूनियर पुरूष और महिला 50 मीटर राइफल प्रोन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक जीते। नीरज कुमार, आबिद अली खान और हर्षराजसिंहजी गोहली ने 1845 अंक हासिल कर स्वर्ण पर निशाना लगाया। नीरज ने अपने 616.3 अंक के प्रयास से व्यक्तिगत रजत और आबिद ने 614.4 अंक के स्कोर से कांस्य पदक प्राप्त किया। निश्चल, भक्ति खामकर और किनोरी कोनार ने 1836.3 अंक के कुल स्कोर से जूनियर महिला प्रोन टीम ने स्वर्ण हासिल किया। निश्चल और भक्ति ने रजत और कांस्य हासिल किये।

Related Posts