YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

रोहित जो कर सकते हैं वह शायद विराट भी न कर पायें : सहवाग

रोहित जो कर सकते हैं वह शायद विराट भी न कर पायें : सहवाग

रोहित जो कर सकते हैं वह शायद विराट भी न कर पायें : सहवाग
 टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने कहा कि रोहित शर्मा जो कर सकते हैं वह शायद विराट कोहली भी नहीं कर सकते हैं। सहवाग ने कहा कि रोहित टीम इंडिया में अब वह काम करते हैं, जो कभी सचिन तेंडुलकर किया करते थे। उनका निडर होकर खेलना टीम के काम आता है।
इसी के साथ उनके तेजी से रन बनाने के अंदाज पर इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ' रोहित कभी भी एक ही ओवर में तीन-चार छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं या 45 गेंदों ने 90-100 रन बनाने की बात तो वह यह भी आसानी से बनाते नजर आते हैं।' सहवाग ने आगे कहा, 'जबकि मैंने कोहली को ऐसा करते नहीं देखा है।' इसके साथ ही सहवाग ने टीम इंडिया की कुछ कमजोरियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अभी भी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है, वहीं मध्य क्रम के दूसरे खिलाड़ी उसे वह भरोसा नहीं दे पा रहे हैं, जो टीम इंडिया को चाहिए। इसके अलावा सहवाग ने शिखर धवन की खराब होती फॉर्म पर भी चर्चा की और कहा टेस्ट से बाहर होने के बाद यह बल्लेबाज अब मानसिक दबाव में है। उनके अंदर एक डर घर कर गया कि कहीं अब वह सीमित ओवरों की क्रिकेट से भी बाहर न हो जाएं और इसी के चलते वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं।
सहवाग ने कहा अब आपको भारतीय सलामी जोड़ी का स्वभाव विपरीत होता दिख रहा है, जो काम पहले शिखर करते थे शुरुआती 10 ओवर में तेजी से खेलना वह अब रोहित कर रहे हैं, जबकि शिखर को संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले शिखर ताबड़तोड़ खेलते थे और रोहित टिक कर परिस्थितियों से तालमेल कायम करते थे। 


 

Related Posts