YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

सभी स्कूल बंद,रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद

 सभी स्कूल बंद,रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद

 सभी स्कूल बंद,रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद  
अयोध्या पर शनिवार को आ रहे फैसले को लेकर अलीगढ़ जिले में शुक्रवार रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। 
जेएनएन, अलीगढ़रू अयोध्या पर शनिवार को आ रहे फैसले को लेकर अलीगढ़ जिले में शुक्रवार रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इसके लिए आदेश जारी किए। शनिवार रात 12 बजे तक सेवा पर पाबंदी रहेगी। जरूरत पड़ी तो प्रशासन इसे आगे भी बढ़ा सकता है। सोशल मीडिया पर अफवाहें रोकने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।  
आज शाम आठ बजे बंद हो जाएगा बाजार 
अलीगढ़ शहर में शांति व्यवस्था रखने के लिए प्रशासन सख्त है। मजमेबाजी पर पाबंदी लगाई जा रही है। डीएम ने शनिवार रात आठ बजे बाजार बंद करने आदेश जारी कर दिया है। पुलिस को रात-दिन गश्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई है। हाईवे पर पेट्रोलिंग की जा रही है। 
अमुवि में सभी परीक्षाएं व  कक्षाएं स्थगित, स्कूल बंद 
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाली विधि व अन्य परीक्षाएं अयोध्या पर फैसला आने के चलते आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। एएमयू के सभी स्कूल भी 11 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इंतजामिया ने कक्षाओं को भी स्थगित करने का निर्णय लिया है, मगर एएमयू में अवकाश नहीं रहेगा। कार्यालय खुले रहेंगे। शैक्षणिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। एएमयू प्रवक्ता शाफे किदवई ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रखने के निर्देशों के बाद इंतजामिया ने यह फैसला लिया है। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि कंट्रोलर के साथ मीटिंग कर तय की जाएगी। जो तिथि तय होगी, उसकी जानकारी विद्यार्थियों को जानकारी दे दी जाएगी। 
 

Related Posts