YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन स्पोर्ट्स

टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश के पिता का निधन

 टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश के पिता का निधन

 टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश के पिता का निधन 
शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन के पिता एस.जी. प्रभाकरण का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें नियमित अंतराल पर चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के लिए जाना होता था।
संपत्ति क्षेत्र का कारोबार करने वाले प्रभाकरण को टेनिस से काफी लगाव था इसी कारण उन्होंने प्रजनेश को इस खेल के लिए प्रेरित किया। प्रजनेश को इस खेल के प्रशिक्षण के लिए उन्होंने स्पेन भी भेजा था।
प्रभाकरण के एक करीबी मित्र ने कहा, ‘वह पिछले कुछ वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी जब उन्हें पीलिया हुआ था।' उन्होंने बताया कि अंतिम क्षणों में प्रजनेश उनके साथ थे। परिवार के सूत्र ने कहा कि प्रजनेश सोमवार से शुरु हो रहे पुणे चैलेंजर से नाम वापस नहीं लेंगे। 
 

Related Posts