YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

प्रियंका ने खस्ताहाल अर्थव्यवस्था पर ‎फिर साधा मोदी सरकार पर ‎निशाना

प्रियंका ने खस्ताहाल अर्थव्यवस्था पर ‎फिर साधा मोदी सरकार पर ‎निशाना

प्रियंका ने खस्ताहाल अर्थव्यवस्था पर ‎फिर साधा मोदी सरकार पर ‎निशाना
- प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सिर्फ विदेश में चंगा-सी बोलने से कुछ नहीं होता 
 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले लंबे समय से केंद्र की मोदी सरकार पर खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधती रही हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर खराब अर्थव्यवस्था के लिए सरकार की आलोचना की है। आर्थिक सुस्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर कहा ‎कि ओला-ऊबर थ्योरी और फिल्म हिट थ्योरी के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अब सरकार की वित्त मंत्री ने मंदी के बारे में कबूलनामा दिया है। कल पहली बार उनको लगा की मंदी है। चलिए जब जागे तभी सवेरा। प्रियंका का यह ट्वीट मैन्युफैक्चरिंग और खनन क्षेत्र में सुस्ती रहने के कारण सितंबर महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में 4.3 फीसदी की गिरावट आने के बाद किया गया है। यह पिछले आठ साल की सबसे बड़ी गिरावट है। 
प्रियंका ने बेरोजगारी के मसले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सिर्फ विदेश में चंगा-सी बोलने से कुछ नहीं होता है। चंगा सी बोलने वाले एकदम चुप क्यों? कांग्रेस नेता ने इंफोसिस में हो रही छंटनी की खबर को आधार बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा ‎ि विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा। कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही। नामी गिरामी कम्पनियों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले अमेरिका दौरे में डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में एक सभा को संबोधित किया था, तब मोदी ने वहां कहा था कि भारत में सब चंगा सी!


 

Related Posts