YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अम्मा कहकर जूलरी उतरवा ली, थमा दी कागजों की गड्डी

अम्मा कहकर जूलरी उतरवा ली, थमा दी कागजों की गड्डी

अम्मा कहकर जूलरी उतरवा ली, थमा दी कागजों की गड्डी 
 बहन की शादी है, जूलरी खरीदने की नॉलेज नहीं है कहकर दो शातिर बदमाशों ने मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला की जूलरी उतरवा ली। वारदात से पहले जूलरी के बदले चार लाख की गड्डी का लालच दिया। बुजुर्ग महिला ने जूलरी दे दी, आरोपियों ने गड्डी थमा दी। घर जाकर देखा तो गड्डी में ऊपर नीचे असली नोट थे, अंदर कागज की कतरनें मिलीं। महिला की शिकायत पर मौरिस नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, 66 साल की महिला अपने परिवार के साथ मल्कागंज में रहती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह जैन सत्संग में गई थीं। सत्संग सुनने के बाद पैदल अपने घर की तरफ जा रही थीं। रास्ते में महिला को दो युवक मिले और उन्होंने अम्मा कहकर आवाज लगाई। महिला रुक गई। आरोपियों की बात सुनने लगीं। आरोपियों ने कहा कि उनके पास पैसे हैं और अपनी बहन की शादी के लिए गहने खरीदने हैं। उनको गहनों के बारे में ज्यादा पता नहीं हैं, इसलिए वह खरीद नहीं पा रहे हैं। महिला ने पूछा कि इसमें वह क्या मदद कर सकती हैं, तो आरोपियों ने उनके गहनों की तारीफ शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि उनके गहने अच्छे लग रहे हैं और अगर वह चाहें तो आरोपी उन गहनों की अच्छी कीमत दे सकते हैं। आरोपियों ने अपने पास रुमाल में 4 लाख रु होने की बता कही। महिला को भी पैसों का लालच आ गया और उन्होंने अपने पास सोने के कड़े और अंगूठी उतारकर आरोपियों को दी। गहने मिलते ही आरोपियों ने नोटों वाला रुमाल महिला को पकड़ाया, जिसमें 2000 रुपये का नोट दिख रहा था। इसके बाद आरोपियों ने ही उनके लिए रिक्शा रुकवाया और जल्दी से रिक्शा पर बैठा दिया। आरोपी वहां से फरार हो गए और जब कुछ आगे जाकर महिला ने रुमाल देखा तो उसमें सिर्फ एक ही 2000 रुपये का नोट था, बाकी सब कागज के टुकड़े थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
 

Related Posts