YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

गा‎जियाबद में कांग्रेस की कमान संभालने के लिए 380 दावेदार आए सामने

गा‎जियाबद में कांग्रेस की कमान संभालने के लिए 380 दावेदार आए सामने

 गा‎जियाबद में कांग्रेस की कमान संभालने के लिए 380 दावेदार आए सामने
। गा‎जियाबाद और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर किसको बैठाया जाए इस पर अभी तक प्रियंका गांधी की टीम कोई फैसला नहीं कर पाई है। ले‎किन अब तैयार किए गए फीडबैक के आधार पर दोनों पदाधिकारियों के नाम तय किए जाएंगे। इधर, अब कुछ नेताओं ने केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर अपनी पसंद के कांग्रेसी को पद दिलाने की पैरवी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी की टीम के लीडर व उनके राजनीतिक सचिव संदीप सिंह समेत संगठन प्रभारी राणा गोस्वामी, प्रदेश सचिव धीरज गुर्जर और एआईसीसी के सचिव जुबेर खान मंगलवार रात करीब 11 बजे तक पद के दावेदारों से बात करते रहे हैं। इस दौरान 380 लोगों ने फॉर्म भरकर अपने राजनीतिक अनुभव और प्रोफाइल के बारे बताया गया। वहीं, कुछ ने सादे पेपर पर लिखकर दिया। इसके संबंध में महानगर कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से करीब एक हजार कांग्रेसी नेताओं ने बैठक की। हालां‎कि अब नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। टीम प्रियंका ने बेशक करीब 9 घंटे तत बैठकर एक हजार से अधिक कांग्रेसियों से मिलकर महानगर और जिलाध्यक्ष बनाने का फीडबैक तैयार किया हो। लेकिन अब भी कुछ कांग्रेसियों को अपनी सिफारिश पर विश्वास है। जिससे वे इन पदों को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ केंद्रीय तो कुछ प्रदेश के नेताओं के पास जाकर अपनी पैरवी करवा रहे हैं। इस पर उम्मीद जताई जा रही है ‎कि इसी महीने दोनों पदों पर अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाए। 

Related Posts