YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

न्यायमूर्ति अकील कुरैशी 16 को संभालेंगे पदभार

न्यायमूर्ति अकील कुरैशी 16 को संभालेंगे पदभार

 न्यायमूर्ति अकील कुरैशी 16 को संभालेंगे पदभार 
त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी 16 नवंबर को पदभार संभाल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार न्यायमूर्ति सुभाष तलपात्र से तब तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम करने को कहा गया है। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति संजय कारोल को हाल ही में पटना उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। उसके कई दिन बाद न्यायमूर्ति कुरैशी को आठ नवंबर को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि न्यायमूर्ति कुरैशी 16 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे, तब तक त्रिपुरा उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति तलपात्र को मुख्य न्यायाधीश की तरह काम करने को कहा गया है। उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने इससे पहले न्यायमूर्ति कुरैशी के नाम की सिफारिश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की थी। लेकिन सरकार द्वारा कुछ आपत्ति जताए जाने के बाद उसने अपनी सिफारिश में सुधार करते हुए उनका नाम त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए भेजा था।

Related Posts