YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

प्रगति मैदान में 39वें ट्रेड फेयर शुरु

प्रगति मैदान में 39वें ट्रेड फेयर शुरु

प्रगति मैदान में 39वें ट्रेड फेयर शुरु 
            राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आज गुरुवार (14 नवंबर) को 39वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेडफेयर की शुरुआत हो गई है। यह बुधवार (27 नवंबर) तक चलेगा। इस मेले में रोजाना 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बार हॉल नंबर 7 से 12A के बीच ही मेले का आयोजन होगा। जिसके लिए विजिटर्स कुछ खास गेटों से ही अंदर जा सकते हैं। इस साल मेले में आने वाले लोगों को प्रगति मैदान में गेट नम्बर 2,3,4,5,6,7,8 और 9 से इंट्री नहीं मिलेगी। विजिटर्स को इंट्री सिर्फ 10 और 11 नंबर गेट से ही अंदर जाने दिया जाएगा। वहीं मीडिया के लोगों को गेट नंबर 01 से प्रवेश मिलेगा। ट्रेड फेयर 2019 में 14 से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस विजिटर्स को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं आम लोग 19 से 27 नवंबर के बीच मेले में जा सकेंगे। इस मेले में सुबह 9.30 बजे से शाम शाम 05 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। 39वें ट्रेड फेयर में इस बार का थीम 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' है। हॉल नंबर 7 में थीम मंडप बनाया जा रहा है। इसमें थीम आधारित कंपनियां भाग लेंगी। फेयर में 38 राज्यों को जगह दी गई है। मेघालय इस बार फेयर में शामिल नहीं हो रहा है। फेयर में सांस्कृतिक कार्यक्रम कम होंगे। 
बता दें कि इस बार ट्रेड फेयर पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगा और आने वाले लोग भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। ट्रेड फेयर में जाने के लिए टिकटों की बिक्री प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को छोड़ कर बाकी सभी मेट्रो स्टेशनों पर होगी। विजिटर्स ऑनलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं।

Related Posts