YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

राजधानी में दो दिन बाद कड़ाके की ठंड के आसार

राजधानी में दो दिन बाद कड़ाके की ठंड के आसार

राजधानी में दो दिन बाद कड़ाके की ठंड के आसार
रात के तापमान में आ सकती है 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट
राजधानी सहित प्रदेश के जयादातर हिस्सों में दो दिन बाद सर्दी में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। काफी उम्मीद है कि 20 से 22 नवंबर के बीच कड़ाके की सर्दी शुरू होगी, जिससे रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की किरावट दर्ज हो सकती है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार दो दिन के बाद जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू होगी। इसके साथ ही मप्र और भोपाल आने वाली उत्तरी हवाओं के साथ सर्दी में वृद्धि लगेगी। 
तेज सर्दी की शुरुआत
20 से 22 तरीख से तेज सर्दी की शुरुआत होने का अनुमान है। गुुरुवार को यह दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट रही है। दिन का पारा 295 डिग्री से गिरकर 29.1 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 18.4 डिग्री के मुकावले 17.6 डिग्री पर दर्ज हुआ है। 
दो दिन होगी तापमान में मामूली बढ़त 
वैज्ञानिक शुक्ला के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरमियान रात तक यहां तापमान में एक डेढ- डिग्री की बढ़त होगी। अभी सेंट्रल इंडिया में जहां एंटी साइसर बना है, वहीं राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे हवाएं उत्तरी नहीं हो रही है। शहर की हवाओं में ठंडक कम घुलेगा, जिससे रात के समय हल्के बादलों का आना-जाना भी रहा सकता है। इससे रात के तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद 17 नवंबर रविवार की रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। पश्चिमी विक्षोम (डब्ल्यूडी) के कारण 17 से 18 जवंबर के बीच कश्मीर में ठंड का असर बढऩे लगेगा। तीसरे सप्ताह की शुरुआत यानि 21 नवंबर के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी, जो दो-तीन दिन में कड़ाके की सर्दी में बदल जाएगी। 

Related Posts