YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

मोदी सरकार सभी तबके को दे रही बराबर का हक: शाजिया इल्मी

मोदी सरकार सभी तबके को दे रही बराबर का हक: शाजिया इल्मी

मोदी सरकार सभी तबके को दे रही बराबर का हक: शाजिया इल्मी 
 दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सराफत अली आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शाजिया इल्मी ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारून, महामंत्री मुस्तफा कुरैशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यासिर जिलानी, भाजपा कार्यकर्ता तनवीर अहमद एवं जिला उपाध्यक्ष शाजिद अली उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शाजिया इल्मी ने कहा कि मोदी सरकार आज सभी तबके को बराबर का हक और अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। मैं इन सभी भाइयों-बहनों का तहे दिल से पार्टी में आने के लिए स्वागत करती हूँ और इनके आने से अल्पसंख्यक समुदाय में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। 
 

Related Posts