YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

पराली जलाने के समर्थन में उतरे आप पार्टी सांसद भगवंत मान  

पराली जलाने के समर्थन में उतरे आप पार्टी सांसद भगवंत मान  

पराली जलाने के समर्थन में उतरे आप पार्टी सांसद भगवंत मान  
 राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में गुरुवार को एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जो खतरनाक स्तर की श्रेणी में आता है। पराली के धुएं व धूल के महीन कणों से दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से सांसद भगवंत मान पराली जलाने का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। एक तरफ जहां दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल प्रदूषण के लिए पराली को खुले तौर पर जिम्मेदार बताते हुए कह चुके हैं कि हरियाणा और पंजाब में किसान जो पराली जलाते हैं उसी से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान का मानना है कि पंजाब के किसान फसल बोएंगे तो पराली तो जलेगी। पराली वाली फसलें हमसे क्यों बोने को कहते हैं।
भगवंत मान का कहना है कि मक्की होती है, वो 1-एकड़ में जितने कीमत की होती है जितने कीमत की धान होती है। उसकी जो कीमत है उसका जो गैप है, उसका मुआवजा किसान को दे दो, हम वो फसने बोने लगेंगे, फिर पराली नहीं जलेगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या के हल के लिए किसान को मशीनें दे दो, जो पराली को खत्म कर दे। पंजाब में इस साल 23 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच धान की पराली जलाने के 12,027 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। ये आकड़ें पिछले साल के पराली जलाने की घटनाओं के मुकाबले 2,427 ज्यादा है। हालांकि हरियाणा में भी पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आई है। इस साल 3,705 पराली जलाने के मामले रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले साल भी इस अवधि में 3,705 दर्ज हुए थे।
 

Related Posts