YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

देश छोड़कर फरार हुआ विवादित बाबा नित्यानंद

 देश छोड़कर फरार हुआ विवादित बाबा नित्यानंद

 देश छोड़कर फरार हुआ विवादित बाबा नित्यानंद
विवादों में घिरा स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के  लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, अहमदाबाद के बाहरी इलाके में हीरापुर गांव में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (पूर्व) के प्रिंसिपल हितेश पुरी को भी नित्यानंद को आश्रम के लिए जमीन देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद (ग्रामीण) के एसपी आरवी अंसारी ने बताया कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है और जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिये विदेश में उसकी हिरासत हासिल करेगी। कर्नाटक में अपने खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है और उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी है। अगर वह भारत लौटता है तो हम उसे जरूर गिरफ्तार करेंगे।  

Related Posts