YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

केजरीवाल दुनिया की सबसे बड़ी झूठ की मशीन होगी: मनोज तिवारी

 केजरीवाल दुनिया की सबसे बड़ी झूठ की मशीन होगी: मनोज तिवारी

 केजरीवाल दुनिया की सबसे बड़ी झूठ की मशीन होगी: मनोज तिवारी
 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। हमने चुनाव से पहले कहा था की सरकार बनी तो अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के हर वर्ग को सम्मान देंगे और जब भारत के करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया तो पिछले साढे 5 वर्ष में गांव, गरीब, किसान के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की, गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई, सिंचाई के लिए नदियों को जोड़ने का काम शुरू किया। हर घर में गैस कनेक्शन, हर घर को शौचालय, सकारात्मक राजनीति भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा अस्त्र है और नकारात्मक राजनीति करने वालों पर भाजपा की विजय का मूल मंत्र भी वही है। भाजपा ने संकल्प किया तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। दिल्ली में जहां केजरीवाल सरकार महा झूठ और साजिश में साढे 4 साल तक दिल्ली को धोखा देती रही, केंद्र की भाजपा सरकार ने एक झटके में सारी अनधिकृत कॉलोनियों को पास कर दिया। गांव-गांव, घर-घर को बैंकों से जोड़ा, आयुष्मान भारत योजना का वरदान जन-जन तक पहुंचाया जो लोग एक भ्रांति पैदा कर रहे थे कि कसम राम की खायेगी, भाजपा मंदिर बनाने की तारीख नहीं बतायेगी और वह भी संवैधानिक तरीके से तारीख बता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सर्वमान्य लक्ष्य को पूरा किया। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली ने साडे 4 वर्ष पहले सोचा था कि दिल्ली की वादियां हसीन होंगी लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज पाने के बाद केजरीवाल दुनिया की सबसे बड़ी झूठ की मशीन होगी। सत्ता पाने के बाद भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों की साजिश के साथ खड़े केजरीवाल की लाख कोशिशों के बावजूद मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में दो केंद्रीय विद्यालय, पासपोर्ट केंद्र, पार्क, ओपन एयर जिम, सड़कें, सीसीटीवी कैमरा, यमुना रिवर फ्रंट, फ्लाईओवर बनाने का काम किया। मीत नगर सबोली हाल्ट बनवाया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। केजरीवाल चाहते तो घर-घर नल में जल दे सकते थे। साफ हवा दे सकते थे, सड़कें गड्ढा मुक्त बना सकते थे, लेकिन न उन्होंने एमसीडी को फंड दिया और न ही उन्होंने 5 वर्ष में एक भी बस खरीदी। परिवहन व्यवस्था लचर हो गई, लेकिन भाजपा के शहरी केंद्र प्रमुख अब जाग चुके हैं और यह संकल्प लेते हैं कि 2020 में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। 
 

Related Posts