YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

लगता है जनादेश के अपहरण के दौर में जा पहुंचा है देश: प्रियंका

 लगता है जनादेश के अपहरण के दौर में जा पहुंचा है देश: प्रियंका

 लगता है जनादेश के अपहरण के दौर में जा पहुंचा है देश: प्रियंका
 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने एवं उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा लगता है अब देश जनादेश के खुले अपहरण के दौर में जा पहुंचा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है। कांग्रेस नेता ने कहा महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से मदद नहीं निकली। प्रियंका ने सवाल किया क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में जा पहुंचे हैं? गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है।

Related Posts