YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

मुफ्त बस यात्रा का विरोध भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता: सांसद संजय

मुफ्त बस यात्रा का विरोध भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता: सांसद संजय

 मुफ्त बस यात्रा का विरोध भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता: सांसद संजय
 आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा को महिला विरोधी बताया है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। पार्टी कार्यालय में संजय सिंह ने कहा कि हरदीप पुरी कहते हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को बसों में दी जा रही मुफ्त यात्रा सेवा पूरी तरह से गलत है। भाजपा इसको समाप्त करेगी। उनके इस रुख से स्पष्ट है कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा समाप्त हो जाएगी। सांसद सिंह ने दिल्ली सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना शुरू की, उसके बाद से दिल्ली की बसों में महिलाओं की यात्रा में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह साबित होता है कि दिल्ली सरकार का यह कदम महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एक बहुत बड़ा फैसला है। आम आदमी की जेब पर महंगाई की जो मार पड़ रही है, उसमें राहत की दृष्टि से भी बड़ा कदम है। महिलाओं ने इसका पूरी तरह से स्वागत किया लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और भाजपा कहती है कि यह फैसला गलत था हम इसको बदल देंगे। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की तरफ से महिला विरोधी बयान लगातार दिया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कहते हैं कि महिलाओं को जींस नहीं पहनना चाहिए और घूंघट के अंदर रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कहते हैं कि महिलाएं खुद सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें जीवन के अंत तक पुरुष पर निर्भर रहना पड़ता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री बेटियों के प्रति कैसी घृणित और घटिया मानसिकता रखते हैं, यह उनके बयानों से साफ तौर पर जाहिर होता है।
 

Related Posts