YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

जाली नोटों का गढ़ बन चुका है गुजरात, देश सबसे अधिक नकली नोट पकड़े गए

 जाली नोटों का गढ़ बन चुका है गुजरात, देश सबसे अधिक नकली नोट पकड़े गए

जाली नोटों का गढ़ बन चुका है गुजरात, देश सबसे अधिक नकली नोट पकड़े गए
 नोटबंदी हो जाने के बावजूद भी देश में नकली नोट बड़ी संख्या में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा नकली नोट गुजरात में जब्त हुए। वर्ष 2017 में देशभर में जितने नकली नोट जब्त हुए थे, उनमें से 32 प्रतिशत अकेले गुजरात से पकड़े गए थे। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर रही। देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा नकली नोट इन्हीं दोनों राज्यों से जब्त हुए हैं। राष्ट्री य अपराध रिकॉर्ड ब्यूिरो (एनसीआरबी) ने 2016 में पहली बार नकली नोटों से जुड़े मामलों को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया था। जिसके उपरांत पाया गया कि वर्ष 2017 के दौरान देशभर से 28 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत के नकली नोट जब्त हुए। इन नोटों संख्या 3.56 लाख से ज्यादा थी।
हाल ही दक्षिण गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच ने खेड़ा जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर में छापा मारकर नोट छाप रहे गिरोह को पकड़ा था। गिरोह के सदस्य खेडा स्थित स्वामीनारायण मंदिर से जुड़े थे, जो नकली नोटों की हेरा-फेरी में लिप्त पाए गए। क्राइम ब्रांच ने उनके पास से करीब एक करोड़ रुपए की कीमत के नकली नोट बरामद किए थे। ये नोट 2 हजार रुपए वाले थे, जिनकी संख्या 5013 थी। क्राइम ब्रांच ने स्वामीनारायण संप्रदाय के साधु राधारमन स्वामी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर वहां से कलर प्रिंटर और तकरीबन 1 करोड़ की नकली नोटें बरामद हुईं। साथ ही कारोबार में जुड़े अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस स्वामी का नेटवर्क कहां तक फैला है और उसने कब से यह कारोबार शुरू किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Posts