YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम हाऊस खाली करना शुरु किया

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम हाऊस खाली करना शुरु किया

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम हाऊस खाली करना शुरु किया 
 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने द.मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करना शुरू कर दिया। एक वाहन फडणवीस के सामानों को दूसरी जगह पहुंचाने के लिए मालाबार हिल इलाके में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’पहुंचा। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले फडणवीस ने मुंबई में नए आवास की तलाश शुरू कर दी है, क्योंकि वह और उनके परिवार के लोग महानगर में ही रहने वाले है। फडणवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं और उनकी दोनों बेटियां यहां पढ़ाई करती हैं। अक्टूबर 2014 में फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे सभी मुंबई में रहने लगे। भाजपा के विधायक दल के नेता फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए। नई विधानसभा में उनके नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना है।

Related Posts