YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रज्ञा ठाकुर का पुतला 
 रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुँवर गौरांग देव चौहान के आवाहन पर जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृव में भाजपा सरकार एवं सांसद प्रज्ञा सिंह का पुतला फूंका गया। इस दौरान गौरांग देव चौहान ने कहा के भाजपा आतंकवादियों को संरक्षण करने का काम करती आ रही है। उसी का उद्धरण है कि प्रज्ञा ठाकुर जैसी आतंकवादी को संसद का सदस्य अपनी पार्टी से बनाया और उनके सांसद की विचारधारा नाथूराम गोड्से जैसी है जो भारत के स्वतंत्रा के नायक एवं राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को गाली देने का काम और गोड्से को क्रांतिकारी बता देश में आक्रोश पैदा करने का काम कर रही है।जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा के इस गूंगी-बाहरी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस विगुल फूकेंगी यदि प्रज्ञा ठाकुर को संसद से निलंबित नही किया गया युवा कांग्रेस लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर राहुल यादव, असलम, शागिर, सुशील लोधी, इमरान खान, मुईन शेख, रेहान, अरबाज, लोकेश, सुशील, राहुल, शिवा, राशिद, उमेश, दीपक सचदेव, नीरज जाटव, नदीम आदि लोग उपस्थित रहे।  
 

Related Posts