YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जल्द आने वाली है भूमि की फिल्म 'सोनचिड़िया' -उनके पास कुछ बढ़िया प्रोजेक्ट्स भी

जल्द आने वाली है भूमि की फिल्म 'सोनचिड़िया'  -उनके पास कुछ बढ़िया प्रोजेक्ट्स भी

बालीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अब बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं। भले ही उनकी अभी तक तीन ही फिल्में आई हों। भूमि की फिल्म 'सोनचिड़िया' जल्द आने वाली है और आने वाले साल में उनके पास कुछ बढ़िया प्रोजेक्ट्स भी हैं। 'सोन चिड़िया' के बाद वह अलंकृता श्रीवास्तव की कॉमिडी सटायर 'डॉली किटी वो चमकते सितारे' में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा भी होंगी। फिल्म के बारे में भूमि बताती हैं कि यह मूवी विमिनहुड पर है। उन्होंने कोंकणा के काम की तारीफ भी की। भूमि करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। उन्होंने इसमें अपने रोल के बारे में ज्यादा तो नहीं पर हिंट दी। भूमि कहती हैं, 'मैं भारत के सबसे अमीर परिवार का हिस्सा बनने वाली हूं, इसलिए यह भी एक बदलाव है।' भूमि ने यह भी बताया कि तख्त में वह ऐसे किरदार में नजर आएंगी जो लोगों का खून पीती है। बता दें कि अभी तक वह ग्लैमरस और बहुत रिच रोल में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा भूमि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में भी नजर आएंगी। वहीं अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' में वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगी। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की लोकप्रियता के साथ उनके फैन्स की संख्या भी लगातार बढती जा रही है। 
 

Related Posts