YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

केजरीवाल पूर्वांचल का अपमान करते रहे और भाजपा दिल्ली के लिये काम करती रही: मनोज तिवारी

केजरीवाल पूर्वांचल का अपमान करते रहे और भाजपा दिल्ली के लिये काम करती रही: मनोज तिवारी

केजरीवाल पूर्वांचल का अपमान करते रहे और भाजपा दिल्ली के लिये काम करती रही: मनोज तिवारी 
 दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे 40 लाख से अधिक लोगों को कई वर्षों भटकाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अतुलनीय लोककल्याणकारी क्षमता के एक निर्णय से अनधिकृत कॉलोनियां नियमित हो गई। अपने धर का मालिकाना हक प्रधानमंत्री उदय योजन के तहत लोगों को मिला है और दिल्ली भाजपा कई दिनों से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करने के लिए विभिन्न जनसभाओं  का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज की पहली जनसभा मटियाला विधानसभा के गोयला डेयरी में, दूसरी किराड़ी विधानसभा के सुखी नहर पर और तीसरी जनसभा नांगलोई विधानसभा के प्रेम वाटिका पर आयोजित की गई। 
इन जनसभाओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, सांसद हंसराज हंस और कर्यक्रम संयोजक व दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रत्यूष कंठ, सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा, मनोज शौकीन, पूर्व विधायक राजेश गहलोत, अनिल झा, निगम पार्षद पवन शर्मा, नीतिका शर्मा, उर्मिला चैधरी सहित जिला, मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।  
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां पर हर प्रदेश से लोग रोजी रोटी की तलाश में आते हैं। अपना घर सभी का सपना होता है और अपने घर की जदोजहद में लोग हमेशा लगे रहते है। अपनी खून पसीने की कमाई से भूमि का छोटा टुकड़ा लेकर वो अपने सपनों का घरौंदा बनाते है जिसने कॉलोनियों का रूप ले लिया था। कांग्रेस की सरकार ने इन्हीं कॉलोनियों को अनधिकृत बताकर इस पर कई वर्षों तक राजनीति की और लोगों को लटकाने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया और उनके विश्वास मत को हासिल किया। जब वादा पूरा करने की बात आयी तो लोगों को कहा कि हम तो करना चाहते हैं पर करने नहीं दिया जा रहा है। इन तमाम झूठों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्य का प्रहार हुआ और 16 दिसबंर से इन सभी अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही इनके घर का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेगा। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपनी जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी को दी थी लेकिन 57 महीने का कार्यकाल बीतने के बाद भी केजरीवाल सरकार ने जनता के लिए काम नहीं किया। केजरीवाल चाहते तो दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों को पास कर सकते थे, लेकिन वो करना नहीं चाहते थे। तीन साल पहले जब मैं दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बना और लोगों के बीच मंैने जाना शुरू किया तो सभी की एक ही इच्छा थी कि कैसे भी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाना चाहिए। हम सभी सांसदों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया, लेकिन हमारे हर प्रयास पर बाधा के रूप में दिल्ली की केजरीवाल सरकार खड़ी थी। दिल्ली की जनता को यह याद रखना चाहिए कि लोग चुनाव जीतने के बाद काम करने का वादा करते हैं, लेकिन भाजपा ने चुनाव में जाने से पहले ही अपना हर वादा पूरा करना शुरू कर दिया है। जल्द ही दिल्ली भाजपा का घोषणा पत्र जारी होगा जिसमें हम बतायेंगे कि दिल्ली को लेकर हमारी भविष्य की क्या योजनाएं हैं। दिल्ली में वो सरकार है जो मुफ्त पानी देने की बात तो करती है लेकिन साफ पानी देने में पूरी तरह से फेल हो गई है जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूर्वांचल के लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाला मुख्यमंत्री कहते है कि 500 रूपये लेकर लोग आते हैं और लाखों का इलाज कराकर दिल्ली से चले जाते है। भाजपा जो कहती वो करती है हमनें करके दिखाया है लोगों को जो आज तक नामुमकिन लगता था वो मुमकिन हुआ है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए समाप्त हुआ, राम जन्म भूमि पर ऐतिहासिक निर्णय आया और अब दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को उनके घर का मालिकाना हक मिलेगा। अब दिल्ली में हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम भाजपा करेगी।
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में जीवन जी रहे लाखों लोग इस भरोसे रहते थे, कि कोई तो होगा जो उनकी सुनेगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने तो उनके साथ धोखा किया, लेकिन 2014 में दिल्ली के सभी सातों सांसदों को जीताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को सशक्त करने वाली जनता को भाजपा पर विश्वास था। जनता के उसी विश्वास ने मोदी जी को ताकत दी और उन्हांेने 2014 में ही अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में सबसे बड़ी बाधा दिल्ली की केजरीवाल सरकार थी जो डीमाॅर्केशन को टालकर जनता को भ्रमित कर रही थी कि हम तो काम कर रहे है लेकिन केन्द्र सरकार नहीं करने दे रही। मोदी जी ने 100 दिन के भीतर दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने का काम किया है जिसके लिए उनका जितना भी धन्यवाद किया जाये वो कम है।
 

Related Posts